सीतापुर, मार्च 23 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर तहसील परिसर में पीतांबरा शिक्षा समिति एवं केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पारा सरायं के तत्वाधान में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 288 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने स्वास्थ्य शिविर में कहा गरीब लोगों की सहायता करना सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। कार्यक्रम में डॉ. एसए मीर, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. मधुलिका राय, डॉ. हर्षित जैन एवं मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...