गाजीपुर, मार्च 9 -- सादात। महिला दिवस के अवसर पर रविवार को डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की तरफ से ग्राम-तांडा टप्पा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 285 महिलाओं और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव की प्रेरणा और प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर में शल्य तंत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला, नर्स आकांक्षा, अन्नु भारती, विनय यादव, अनुज यादव, भगवान यादव ने सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.