अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से बुधवार को पला रोड स्थित मां माया हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शुभारंभ रिटायर्ड जस्टिस एएन मित्तल व डॉ. विपिन गुप्ता ने किया। डॉ. लवलीन मंगला (सांस, छाती, एलर्जी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता (हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ) व डॉ. मुजफ्फर (मस्तिष्क व स्पाइन रोग विशेषज्ञ) ने 279 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत वार्ष्णेय ने कहा कि इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद वर्ग के लिए लाभकारी होते हैं। जांच के दौरान तीन टीबी रोगी चिह्नित किए। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. मयूर मणि, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. मयंक मणि, डॉ. नरेश चंद्र आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ओपीडी में परामर्श देंगे स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.