स्वास्थ्य शिविर में 265 रोगियों को देखा गया
उरई, मई 24 -- उरई। संवाददाता जालौन ब्लाक के ग्राम हरकौती में साधुराम द्विवेदी की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर व शर्बत वितरण कार्यक्रम किया गया। शिविर में 265 रोगी देखे गए। 25 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसमें पीएचसी छिरिया से रेनू पांडेय, आरती चंदेरिया, स्टाफ नर्स राजेश्वरी देवी, अमरदीप ने आए हुए लोगों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सा से संबंधित सभी रोगों की निशुल्क चिकित्सा प्रदान की गई। इस दौरान उरई चिकित्सा अधीक्षक अभिषेक सिंह, संजीव कुमार, आरुष श्रीवास्तव, गौरव दीक्षित के अलावा समाजसेवी दीपू द्विवेदी ने शिविर में अपना योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.