जौनपुर, अगस्त 5 -- जौनपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को आधार नामांकन एवं अपडेट करने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार सेवाओं की प्रगति, 0-5 वर्ष के बच्चों के नामांकन, 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष आयु वर्ग के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, लंबित मामलों और आधार केंद्रों के संचालन पर सीमीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं मिलनी चाहिए। शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएम ने आधार के व्यापक प्र...