बस्ती, जून 28 -- बस्ती। सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल महरीपुर ने कुसौरा चौराहा पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, नेत्र जांच, महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श, हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दवा दिया। शिविर में डॉ. हनुमान सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. कीर्ति सिंह , डॉ. बीके पाल तथा डॉ. केबी सिंह ने सेवा दिया। अस्पताल के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...