बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुंडेरवा नगर इकाई की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 200 मरीजों के स्वासथ्य की जांच कर उनमें दवा वितरण किया गया।डॉ. आनंद बिहारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। इस दौरान डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. रोहित शाही, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. आनंद बिहारी, डॉ. विवेकानंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.