स्वास्थ्य शिविर में 178 मरीजों की मुफ्त जांच
सहारनपुर, मार्च 30 -- सहारनपुर। तीर्थंकर भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा जेवी जैन डिग्री कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 178 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श व उपचार की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ कॉलेज के सचिव मोहित जैन द्वारा किया गया, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश जैन रहे। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष अरिहंत जैन ने बताया कि शिविर में हृदय रोग जांच, सामान्य रोग परामर्श, नेत्र व दंत जांच, फिजियोथैरेपी, पैथोलॉजी जांच तथा बोन डेंसिटी चेकअप जैसी सुविधाएं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर के मुख्य संयोजक आयुष जैन एवं अंकुर जैन रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.