स्वास्थ्य शिविर में 175 लोगों को मिला उपचार
हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। फूलदेई जन कल्याण समिति की ओर से रविवार को तल्ली बमोरी रोड, भट्ट कॉलोनी में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में 175 से अधिक लोगों ने जांच कर परामर्श लिया। शिविर में शुगर, बीपी आदि की जांच की गई। ज्योति नेत्रालय की ओर से संपूर्ण आंखों की जांच की गई। जनरल फिजिशियन डॉ. आदित्य एस कुटियाल ने सामान्य बीमारियों का उपचार किया एवं स्किन-हेयर से संबंधित समस्याओं का उपचार डॉ. गीतिका ह्यांकी कुटियाल ने किया। निशुल्क दवाइयां और चश्मे पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने प्रदान किए। इस दौरान समिति अध्यक्ष राजीव पांडेय, नीतू पांडेय, एडवोकेट सुमित नैलवाल, गौरव जोशी, सुमित भट्ट, शुभम पाल, दिनेश मेहरा, प्रियांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.