स्वास्थ्य शिविर में 154 लोगों ने कराई जांच
रांची, जुलाई 1 -- रांची। डॉक्टर्स दिवस पर बुधवार को फाउंडेशन फॉर बेटरमेंट, माईया फाउंडेशन और विकास भारती ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। डॉ. साकेत कुमार की टीम ने 154 लोगों की ईसीजी, शुगर और हीमोग्लोबिन जैसी जांचें कीं। इस दौरान डॉ. साकेत ने आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने के लिए सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। जेएसएस रांची के निदेशक कुणाल कुमार झा और चेयरमैन बिकास कुमार सिंह ने डॉक्टरों को सम्मानित किया। कुल 52 प्रशिक्षणार्थियों, 25 कर्मचारियों और 77 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.