लखीमपुरखीरी, नवम्बर 21 -- रोटरी क्लब सेंट्रल के पदाधिकारियों ने नीता क्लीनिक और संतोष डेंटल क्लीनिक के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। आयोजक उमेश जायसवाल ने बताया कि इस शिविर में लगभग 152 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें ऑक्सीजन , ब्लड शुगर,बीपी एवं फेफड़े की पीएफटी जैसी आवश्यक जांचें की गईं। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. वैभव जायसवाल , स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मौसमी जायसवाल , दन्त रोग विशेषज्ञ डा. मधुकर गिरि , डा. मनी त्रिवेदी के द्वारा शिविर में आए मरीजों के रोगों को निशुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक राजपूत , मधुसूदन गिरि , डा.जेपी जायसवाल पंकज पुरवार,महेंद्र गिरि,रविंदर सिंह,नवीन जोशी,पुनीत साहनी,चंदन सेठी,बली मोहम्मद ,प्रेम जायसवाल ,सबील ख़ान,मुकेश ...