संभल, मार्च 15 -- जायंट्स ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को शहर की एक धर्मशाला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद मैक्स हॉस्पिटल से आए चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित इलाज की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ डॉ. अमित कुमार और डॉ. रवि शर्मा ने ग्रुप के पदाधिकारी के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद चिकित्सकों ने हड्डियों, सामान्य रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जांच कर परामर्श दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेंट्रल कमेटी मेंबर डा. सुधा चौधरी, पदमा भार्गव, किशन अवतार, अनु रस्तोगी, क्षमा अग्रवाल, सुभाष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...