देवरिया, दिसम्बर 1 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन द्वारा रविवार को बीएन इंटर कालेज मझौलीराज में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 15 सौ से अधिक मरीजों की निःशुल्क, दवा व उपचार किया गया। शिविर में आए एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में मरीजों की भीड़ रही। इस दौरान कैंसर स्क्रीनिंग, ईसीजी व आंखों की जांच के साथ मुफ़्त चश्मों का वितरण किया गया। इस दौरान फ़ाउंडेशन के संस्थापक राजेश सिंह दयाल ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन और प्रोत्साहन से यह मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के मेरे इस प्रयास में उनका सहयोग अमूल्य है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.