स्वास्थ्य शिविर में 144 बच्चों की जांच, 45 का टीकाकरण
हरदोई, अप्रैल 28 -- बेनीगंज। विकासखंड कोथावा के सविलियम स्कूल, अटिया मझिगवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का परीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 144 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 45 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. विनीत वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण अभियान चलाया जाता है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। जांच के दौरान कुछ बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) और दांतों में कीड़े जैसी समस्याएं पाई गईं। यह भी पढ़ें- 402 छात्रों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच प्रधानाध्यापक शिवमूर्ति त्रिपाठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.