स्वास्थ्य शिविर में 141 संदिग्ध टीबी मरीजों की जांच
गिरडीह, मई 26 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलची गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को 100 दिन टीबी मुक्त अभियान के तहत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 141 टीबी के संदिग्ध एवं कॉन्टैक्ट मरीजों की अत्याधुनिक मशीन से फेफड़ों का एक्स-रे किया गया तथा सभी 141 मरीजों के बलगम का सैंपल जांच हेतु लिया गया। वहीं ओपीडी के तहत करीब 200 मरीजों का शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस विषय में गांडेय सीएचसी प्रभारी अबु कासिफ हसन ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव स्तर पर स्क्रीनिंग एवं जांच कार्यक्रम चला रहा है। कहा कि समय पर पहचान और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह हराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम मोहन प्रसाद ने कार्यक्रम के उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.