स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
कौशाम्बी, जून 15 -- केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चायल ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी उपस्थित रहीं। शिविर में यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेद तथा एलोपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पीड़ित लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 138 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.