लखनऊ, मई 11 -- भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में प्लांट पर कार्यरत 133 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीपी, मधुमेह (शुगर), ईसीजी सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। आवश्यक सामान्य दवाइयों का भी वितरण किया गया। सुएज के कम्युनिकेशन मैनेजर अक्षत सक्सेना, डॉ. तराना हासिम एवं डॉ. प्रशांत वर्मा सहित प्लांट मैनेजर पार्थ सारथी नाथ, एचआर प्रतिनिधि ईशान मिश्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...