बाराबंकी, जुलाई 11 -- रामसनेहीघाट। बनीकोडर ब्लॉक के ग्राम छंदवल स्थित बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से आए एमबीबीएस, एमडी (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. गौरव सिंह ने लगभग 125 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान कई बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) पाई गई, जबकि कुछ बच्चों में सर्दी, खांसी एवं बुखार के लक्षण मिले। चिकित्सक ने सभी जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं तथा उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...