लातेहार, अप्रैल 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कामता पंचायत के रामवि दामोदर में रविवार को स्व़ डॉ. रमेश शरण (पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) की स्मृति में आर शरण संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 125 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इनमें 20 से अधिक परहैया (पीवीटीजी) समुदाय के लोग शामिल रहे। शिविर में डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद, डॉ. अलीशा टोप्पो और डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप, सर्दी-खांसी, बुखार व मलेरिया सहित कई जांच की गई। जांच में कई ग्रामीण कुपोषण, कमजोरी और त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए, जिन्हें मौके पर ही चिकित्सकीय परामर्श के साथ ग्लूकोज, ओआरएस, कैल्शियम, आयरन सप्लीमेंट व अन्य दवाएं दी गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.