प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के तहत रविवार को सेवा भारती व नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नैनी के आठ मोहल्लों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने 1200 से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की। शिविर में आरएसएस पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल, सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय, विभाग सेवा प्रमुख वीर कृष्ण विंध्याचल, रामराज, विभाग अध्यक्ष सुजीत सिंह, विभाग मंत्री डॉ. संतोष सिंह पटेल का योगदान रहा। डॉ. कमलाकर सिंह, डॉ. राजेश रायडॉ. अखिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...