स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों ने का हुआ परीक्षण
बलरामपुर, जून 14 -- उतरौला, संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जनकल्याण व जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लॉक सभागार उतरौला में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक रामप्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। समेकित जनकल्याण व जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किए गए चिकित्सा शिविर में 120 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाओं के साथ परामर्श भी दिया। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर विधायक राम प्रताप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.