सोनभद्र, अगस्त 4 -- चोपन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप की ओर से सोमवार को ओबरा तहसील के ग्राम पंचायत गोठानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा कि अभाविप केवल छात्र हितों तक सीमित संगठन नहीं है, बल्कि सेवा, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शिविर में डॉ. कृष्णा कुमार एवं उनकी टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- कमौना में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर इस मौके पर संयोजक अभय ...