जौनपुर, फरवरी 11 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खालिसपुर खुर्द कुटीर चक्के स्थित हडिया बाबा मंदिर परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की तरफ से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी एवं आरजे शंकर नेत्रालय वाराणसी की संयुक्त स्वास्थ्य टीम ने 100 लोगों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रभूषण दुबे ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर सभी क्षेत्र वासियों के लिए लगवाया जाता है जिसमें बीपी, शुगर सहित अन्य जांच कुशल फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में किया जाता है। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की तरफ से प्रतिवर्ष शिविर आयोजित होता चला आ रहा है। इस मौके पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर धारणीधर दुबे, ब्रह्मा देव दुबे, प्रहलाद मिश्र, डॉ विजय मौर्य, सुभाष मिश्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.