साहिबगंज, मई 20 -- बरहेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से तलबाड़िया पंचायत के जसाडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ कैंप लगाया गया । कैंप में आदिम जनजाति गांव के ग्रामीणों की बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच की गई । मौके पर ग्रामीणों की कई प्रकार बीमारियों का इलाज किया गया । चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज कर्मकार ने बताया कि कैंप में सर्दी ,खांसी व मौसमी बीमारी से संबंधित लगभग 100 से अधिक लोगों की जांच हुई । अन्य बीमारी से ग्रसित 25 मरीजों का भी इलाज किया गया । मौके पर डॉक्टर अभिनंदन कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...