रुद्रपुर, मार्च 24 -- काशीपुर। नगर निगम परिसर में मंगलवार को लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने किया। मेयर ने कहा कि स्वास्थ्य आपका, प्राथमिकता हमारी सोच के तहत इस शिविर लगाया गया। इस शिविर में चिकित्सक परामर्श से लेकर आंखों की जांच और न्यूरोपैथी टेस्ट समेत अन्य प्रकार की जांच और दवाई वितरण किया। क्षेत्रवासियों के अलावा पार्षद और नगर निगम कर्मचारी व पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लगभग 225 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरित की गई। यहां नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, एसएनए शालिनी नेगी व विनोद लाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ, रिची सिंह सोलंकी, डॉ, तरूण सोलंकी, डॉ. कौशल अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल, पार्षद दीपा पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...