गंगापार, अप्रैल 22 -- छतवा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन पर प्रधान कंचन मिश्र की अगुवाई में हुआ। इस कार्यक्रम में गांव से पहुंची कई महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाएं व सलाह ली। प्रधान ने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर से गांव की महिलाओं को बहुत लाभ पहुंच रहा है। शिविर में आनंदी कुमारी, एएनएम पूजा सिंह, मनोज कुमार, अंकित पांडेय, सीएचओ आनंदी कुमारी ने महिला मरीजों के साथ तत्परता के साथ बातचीत कर उनके दर्द को सुन, उसका निवारण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...