आगरा, अप्रैल 16 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड खंदारी स्थित मंगल कामना हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य एवं निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया। यूरोलॉजिस्ट डॉ. शेखर वाजपई और संस्थापक सचिव विवेक पाठक ने भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर और हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शिविर का शुभारंभ किया। इसमें यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक वाजपेई ने गुर्दे (पथरी), पेशाब की नली, मूत्राशय (प्रोस्टेट) और जननांग से संबंधित बीमारियों से परेशान सौ से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। साथ ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे पर 30 फीसदी एवं सभी पैथोलॉजी जांचों पर 50 फीसदी छूट के साथ दवाइयां भी रियायती दर पर मरीजों को प्रदान की गईं। डॉ. विनायक वाजपेई ने कहा कि अगर पेशाब में ...