स्वास्थ्य शिविर में सेवा भाव का अभाव, खुद ही मरहम-पट्टी कर लेने का दे रहे सुझाव
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने आ रहे कांवरियों पर क्या बीती, इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था सेवा से इतर खानापूर्ति भर रही। यह आरोप केवल कांवरियों का नहीं, बल्कि निजी सेवा शिविर वालों का भी है। कांवरियों ने बताया कि रविवार को सरकारी शिविरों में कर्मी नदारद थे। स्वास्थ्य शिविर में तो यह हाल था कि रुई-दवा देकर खुद ही मरहम-पट्टी कर लेने को कहा जा रहा था। निजी शिविर वालों का सहयोग नहीं मिलता तो बाबा नगरी तक पहुंचना मुश्किल होता। शिविर संचालकों ने लचर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के अभाव पर प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी। कांवरियों ने बताया कि मार्ग की मुश्किलें तो झेली ही, टेंट सिटी में भी खाने-पीने सहित कई दिक्कतें हुईं। परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.