सहारनपुर, फरवरी 28 -- रेलवे पेंशनर्स समाज के कार्यालय पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने जांच कराई। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप धातिक और डॉ. सत्या सागर ने 53 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बोन डेंसिटी, ईसीजी और पल्स ऑक्सीमीटर से जांच की गई। चिकित्सकों ने हड्डी, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से बचाव के उपाय बताए। साथ ही संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर जोर दिया। इस दौरान आरसी शर्मा, जेएन शर्मा, एनएस चौहान, अजय शर्मा, देवेंद्र कुमार, विजय तलवार, मूलचंद, अमरनाथ त्यागी, इकबाल अजीम, विजय त्यागी, वेदप्रकाश, आरके धीगड़ा, वीके शर्मा, बलजीत जायसवाल और अजीत राणा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.