प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। वामा सारथी योजना के तहत चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा की देखरेख में डॉक्टरों ने पीएसी जवानों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही जरूरी दवाएं दी। चेकअप के दौरान दर्द, सूजन व अन्य समस्याओं का आकलन कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने जवानों को स्वस्थ रहने के लिए चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निरोगी काया के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने जवानों के साथ ही उनके परिजनों को भी स्वस्थ रहने के लिए खुद को समय देने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित हुए जवान इस अवसर पर शिविरपाल अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.