प्रयागराज, मई 3 -- वामा सारथी योजना के तहत रविवार को चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा की देखरेख में डॉक्टरों ने जवानों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरी दवाएं दी। चेकअप के दौरान दर्द, सूजन व अन्य समस्याओं का आकलन कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने जवानों को स्वस्थ रहने के लिए चिकित्सकों के परामर्श का पालन करने की सलाह दी। इस अवसर पर शिविरपाल अमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...