हल्द्वानी, मई 3 -- कालाढूंगी। पूर्व दर्जाधारी एवं भाजपा नेता महेश शर्मा के सौजन्य से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रविवार को बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। शिविर का आयोजन कालाढूंगी रामलीला मैदान में किया गया। शिविर में पीएसपी हॉस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इनमें न्यूरोसर्जन डॉ. अनिल देवल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कपिन्दर, सर्जन डॉ. अभिनव, फिजिशियन डॉ. विशाल और आर्थोपेडिक डॉ. आनंद मिश्रा शामिल रहे। इसके अलावा परिचारिकाओं द्वारा विभिन्न मरीजों की निशुल्क जांच भी की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष नवनीत राणा के सहयोग से जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- कालाढूंगी में लगाया मेडिकल कैंप लायंस क्लब की अध्यक्ष तनुजा जोशी, शालिनी गुप्ता और उषा मुकेश न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.