घाटशिला, अप्रैल 13 -- घाटशिला। समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन द्वारा रविवार को निःशुल्क हेल्थ चेकअप सह जांच शिविर में फूलडुंगरी स्थित उनके आवास पर लगाया गया। इसमें मुख्य रूप से ब्रह्मानंद अस्पताल के सर्जन डॉ. देबदूत सोरेन ने मरीजों की जांच की l शिविर में पेट की बीमारी, एनीमिया, हाइड्रोसील वाले मरीजों को जल्द से जल्द पूरी तरह से इलाज कराने का परामर्श दिया गया साथ ही साथ मरीजों को शुगर एवं ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई l मौके पर समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन ने कही कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। मौके पर संतोष मुर्मू, परमेश्वर सोरेन, शिवा टुडू, रघुवंश मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.