स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाएं
बलरामपुर, जुलाई 30 -- गैसड़ी, संवाददाता। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर आयुष विभाग की ओर आयुष आपके द्वार आउटरीच अभियान के तहत जिले में लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का भी वितरण किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन एवं आयुष विभाग के निर्देशानुसार अभियान निरंतर संचालित है। इसी क्रम में ग्राम बनगाई में आयोजित शिविर में 55 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्राम नचौरा में डॉ. राजेश जायसवाल ने 37 मरीजों का परीक्षण कर आयुर्वेदिक उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.