गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की आर्यभट्ट इकाई ने मानीराम क्षेत्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि झा के नेतृत्व में हुआ। इस बीच स्थानीय ग्रामीणों की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर तथा शुगर (मधुमेह) जांच की गई। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं, क्योंकि ये लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं तथा समय पर जांच के माध्यम से गंभीर रोगों की रोकथाम में सहायक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.