हरदोई, जून 17 -- हरियावां। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह तथा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंकुल त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान लोगों के कार्ड भी बनाए गए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह, सीएचसी हरियावां के डॉ. अंकुल त्रिपाठी, डॉ. कुमार शाश्वत, डॉ. अमित सिंह, फार्मासिस्ट राकेश श्रीवास्तव, रामसजीवन, रंजीत सिंह, सतीश चंद्र वर्मा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई ...