गंगापार, फरवरी 9 -- बीएचयू वाराणसी के पूर्व कुलपति विजय शुक्ल ने अपनी मां रामरती शुक्ल पत्नी राम सूचित शुक्ल की स्मृति में रविवार को परानीपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में परानीपुर ही नहीं आसपास से पहुंचे 680 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर दवाएं ली। इन मरीजों के परीक्षण के लिए बीएचयू से पहुंचे 22 विशेषज्ञों ने सुबह से शाम तक मरीजों को देख उन्हें दवाएं व सलाह दी। शिविर में मौजूद रहे सामाजिक कार्यकता कैलाश नाथ शुक्ल, राहुल मिश्र, हुबनायण मिश्र सहित अन्य ने पूर्व कुलपति के इस कार्यो की तारीफ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.