स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर के मरीजों की भरमार
हमीरपुर, अप्रैल 3 -- मौदहा, संवाददाता। नगर के पांडव गेस्ट हाउस में शुक्रवार को मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम दिल्ली के चिकित्सकों की टीम ने ब्राह्मण एकता प्रसाद परिषद के तत्वाधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। जिसमें नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों ने अपनी जांच करवा इलाज कराया। ब्राह्मण एकता परिषद इकाई मौदहा के तत्वाधान में नगर के पांडव गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम दिल्ली के डिप्टी मैनेजर डॉ.अनुराग व सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.अवधेश समेत अन्य चिकित्सकों ने शिविर में अपना इलाज कराने आए मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवा लिख उचित सलाह दी। अधिकांश मरीज हाई ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, बीएमडी व पीएफटी से संबंधित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.