मेरठ, मार्च 14 -- हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. ओमेंद्र, डॉ. अंकिता भारद्वाज एवं डॉ. ऋतु ने बच्चों की आंखों, दांतों, वजन, ऊंचाई एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...