गोपालगंज, जनवरी 7 -- भोरे। प्रखंड के रानीपुर गांव में समाजसेवी पं. रामरक्षा तिवारी की 19वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब तीन सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गईं। डॉ. आरएन विश्वास, डॉ सीके पांडेय, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. रवि प्रताप, डॉ. पलक सिंह और डॉ. पल्लवी ने स्वास्थ्य जांच की। मौके पर आयोजक मनोज तिवारी उर्फ 'प्रमुख जी' एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...