गाजीपुर, मई 11 -- सादात। ग्राम पंचायत भवन सवास में रविवार को '100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई। शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की शुरुआती पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान सादात के एसटीएस मणिशंकर राय ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। सरकार इसकी जांच और पूरा इलाज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में एक्स-रे टेक्नीशियन अनुपम सिंह, डार्क रूम सहायक, सवास के सीएचओ, आशा कार्यकर्ताओं और टीबी चैंपियंस ने सक्रिय सहभागिता...