लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- अजमानी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर व मस्ती की पाठशाला का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अंजनी मिश्र एमडी, पीडियाट्रिक्स, ने द्वारा प्ले ग्रुप एवं नर्सरी के बच्चों का हेल्थ चेकअप किया। डॉ. रूपक टंडन ने बच्चों का आई चेकअप किया गया व डॉ. रुचिका अग्रवाल बीडीएस, डेंटल सर्जन ने डेंटल चेकअप किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में मस्ती की पाठशाला के अंतर्गत प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के बच्चों के लिए 'बैगलेस फन डे' का आयोजन किया गया , इसके अंतर्गत चित्रकला, नृत्य, कहानी-कथन आदि विविध रोचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रबंध निदेशक गुरजीत अजमानी ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्या डॉ. मंजू पाठक ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान स...