हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी, संवाददाता। फूलदई जन कल्याण समिति ने राजपुरा वार्ड 13 में कुष्ठ आश्रम के निकट निशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 126 लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी ने आंखों की निशुल्क जांच की। बीपी और शुगर की जांचे भी की गई। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां बांटी। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं सोलर प्लांट संबंधित कार्यों में भी लोगों की सहायता की गई। शिविर में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मों का वितरण पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुव कश्यप, एडवोकेट सुमित नैलवाल, दिनेश मेहरा एवं शुभम पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...