सीतापुर, जून 19 -- महमूदाबाद। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को उनके पैतृक गांव पोखराकलां स्थित राम अकबाल शिवरानी डिग्री कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। शिविर में जनरल फिजीशियन के साथ हड्डी, बालरोग, स्त्रीरोग, दंतरोग, नेत्ररोग विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण करेंगे। मरीजों को निश्शुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी। यह जानकारी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...