विकासनगर, मार्च 14 -- नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड संख्या नौ में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून के कार्यालय प्रांगण में एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभासद अंबिका चौहान की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरके सिंह द्वारा नाड़ी परीक्षण पद्धति के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान लगभग 60 लोगों की नाड़ी देखकर विभिन्न बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को उपयोगी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...