जहानाबाद, जनवरी 4 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड के गोपालगंज बाजार स्थित देवी मंदिर के प्रांगण में रविवार को घोसी नगर के भाजपा नेता धर्मेंद्र केसरवानी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद संगठन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों का निशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। इस मौके पर बीएमसी के चार चिकित्सकों के द्वारा करीब 200 लोगों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर में एवं निशुल्क जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सेवक संघ के स्वामी विवेकानंद संगठन के तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्वकर्ता धर्मेंद्र केसरवानी ने बताया कि कई वर्षों से यह सेवा संघ के द्वारा लोगों के कल्याण को लेकर स्वास्थ्य सभी का आयोजन...