जमुई, अप्रैल 13 -- गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के रतनपुर अंतर्गत उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय सोहजना में सोमवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षित कुमार के देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देश पर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस अवसर पर शिविर में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमानंद द्वारा विद्यालय में अध्यनरत 84 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। शिविर में मौके पर मौजूद विद्यालय के छात्राओं के शरीर में हीमोग्लोबिन के मात्रा, आंख, कान, नाक, गला, सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर सहित हिट वेब से बचाव को ले समुचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस अ...