अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग का शहरी क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का अभियान जारी है। रविवार को एमए नगर में स्थित मौलाना स्कूल में सातवां शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 1,187 नागरिकों ने लाभ दिया गया। अब तक हुए सभी छह अन्य शिविरों को मिलाकर 5,090 लोगों को लाभांवित किया जा चुका है। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी व डीटीओ डॉ. राहुल शर्मा ने किया। सीएमओ ने कहा कि इस शिविर का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीबी की बीमारी से जागरूक करना है। साथ ही टीबी रोगियों को ढू़ढ़ कर उनका उपचार करना है। डॉ. त्यागी ने कहा कि ये शिविर घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का माध्यम हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने अभियान को टीबी उन्मूलन में सफल बताया। विभाग का संदेश है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.