हाथरस, मई 22 -- स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर अभद्रता का आरोप -(A) सासनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चिकित्सालय में तैनात सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र कुमार रावत ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह पर बिना किसी ठोस कारण के मानसिक रूप से परेशान करने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सुरक्षाकर्मी का आरोप है कि जब उन्होंने इस दुर्व्यवहार की जानकारी प्रभारी चिकत्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार को दी तो उनकी बात को पूरी तरह से अनसुना कर दिया गया। इसके विपरीत अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर ध्यान देने के बजाय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पक्ष को प्राथमिकता दी। ​इस घटना के बाद से चिकित्सालय परिसर के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच असंतोष का माहौ...