स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के तबादलों पर विवाद
लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के तबादले पर सवाल उठाए हैं। स्थानांतरण को नियम विरुद्ध बताते हुए शासन से शिकायत की है।संघ की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि लखनऊ में तैनात छह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों का तबादला शाहजहांपुर, कानपुर नगर, अमेठी, फतेहपुर व प्रयागराज सीएमओ के अधीन दूसरे जिले में किया गया है। संगठन का दावा है कि इन अधिकारियों के खिलाफ किसी तरह की शिकायत या कार्रवाई लंबित नहीं है। तबादले की समय सीमा भी पूरी नहीं हुई। इसके बावजूद स्थानांतरण प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी हुई है। संघ ने मांग की है कि अधिकारियों का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें यथावत रखा जाए। साथ ही चेतावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.